वीरा राणा मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव नियुक्त

बुधवार, 17 जनवरी 2024 (23:32 IST)
मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी वीरा राणा को बुधवार को राज्य का मुख्य सचिव (सीएस) नियुक्त किया। राणा को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
 
राणा (1988 बैच) तत्कालीन मुख्य सचिव इकबाल एस बैंस की सेवानिवृत्ति के बाद कार्यवाहक मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थीं।
 
सरकार ने संजय बंदोपाध्याय (1988 बैच) को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किय है। मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड को पहले व्यापमं के नाम से जाना जाता था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी