शादी से खफा महिला ने लगाई पति के प्राइवेट पार्ट में आग

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2015 (16:31 IST)
मध्यप्रदेश के रायसेन में शादी से नाखुश एक महिला ने अपनी पति के प्राइवेट पार्ट्स पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मामला जिले के दैहगांव थाने के सिरसोदा गांव का है। जहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को रामदयाल नाम के युवक पर पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगा दी।
 
रामदयाल अपने बचाव में कुछ कदम उठाता इसके पहले पत्नी ने उसके मुंह पर भी केरोसिन डाल दिया। बुरी तरह से झुलस गए रामदयाल को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
रामदयाल ने डेढ़ साल पहले बेगमगंज में रहने वाली युवती से शादी की थी। बताया जा रहा है कि युवती को यह रिश्ता पसंद नहीं था। शादी के कुछ समय बाद ही वह अपने मायके लौट गई थी।
 
हाल ही में दोनों परिवार में बातचीत के बात रामदयाल की पत्नी अपने ससुराल लौटने के लिए राजी हुई थी। हालांकि, वो लगातार अपने पति से छुटकारा पाने की कोशिश में थी।
 
रायसेन जिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, रामदयाल के बयानों की तस्दीक की जा रही है।
इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक
 

वेबदुनिया पर पढ़ें