महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली सूची

Webdunia
रविवार, 29 सितम्बर 2019 (21:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भोकर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
 
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में (प्रत्याशियों के) नामों को मंजूरी दिये जाने के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।
 
राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की प्रथम सूची के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय बालासाहेब थोराट को संगमनेर से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की नजर बड़ी जीत पर, उद्धव ठाकरे ने बेटे के लिए उपमुख्यमंत्री पद मांगा
 
पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित को लातूर (शहर) सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती सोलापुर शहर (मध्य) सीट से चुनाव लड़ेंगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख