Rahul Gandhi in Maharashtra : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में कहा कि भारतीय संविधान शिवाजी महाराज के विचारों की अभिव्यक्ति है। अगर छत्रपति शिवाजी महाराज और शाहू महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान नहीं होता।
कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने संदेश दिया था कि देश सब का है, सभी को साथ लेकर चलना है और अन्याय नहीं करना है।
उन्होंने कहा कि आज का संविधान शिवाजी महाराज की सोच का चिह्न है। शिवाजी महाराज की सोच से ही संविधान बना है, क्योंकि इसमें हर वो बात है, जिसके लिए वह पूरी जिंदगी लड़े।
उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने जीवन भर अन्याय के विरुद्ध, न्याय का युद्ध लड़ा और सत्य की राह पर चलने की बात सिखाई। हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर लोगों के 'न्याय के हक' की लड़ाई लड़ते रहेंगे।