शायर कैफी आजमी पर वेबसाइट

अभिनेत्री और समाजसेविका शबाना आजमी ने अपने पिता और मशहूर उर्दू शायर कैफी आजमी पर केन्द्रित वेबसाइट 'डब्बूडब्लूडब्लू.आजमीकैफी.कॉम' शुरू की है। इस वेबसाइट के जरिए कैफी आजमी की जिंदगी और उनसे जुड़े कामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। उनसे जुड़ी यादें आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। आजमी का जन्म उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के मिजवान में 14 जनवरी 1918 को हुआ था।

कैफी आजमी को उनके काम के लिए कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया। कैफी साहब को राष्ट्रीय पुरस्कार, साहित्य पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार मिले। आजमी 19 साल की उम्र में कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े। उसके कैफी कौमी जंग अखबार में काम करने के लिए मुंबई चले गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें