न्यूयॉर्क टाइम्स ने बंद किया भारत केंद्रित ब्लॉग इंडिया इंक

शनिवार, 12 जुलाई 2014 (16:01 IST)
न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत केंद्रित अपना ब्लॉग इंडिया इंक बंद कर दिया है। बता दें कि यह किसी पर केंद्रित पहली समाचार साइट थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने तीन साल तक इसका संचालन सफलतापूर्वक किया है। सफल संचालन के बावजूद इसे बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि इस ब्लॉग में जिस प्रकार की सामग्री दी जाती है, उस पर वह अपने संसाधन अब खर्च नहीं करना चाहती।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने 30 जून के पोस्ट में कहा कि इंडिया इंक का अब नया पता होगा। इसे शेष दुनिया के समाचारों के कवरेज के साथ मिलाया गया है।

अखबार की पब्लिक एडिटर मार्गरेट सुलिवन ने कहा कि एक समय प्रकाशन के 60 ब्लॉग थे। इनमें से आधे अब जा चुके हैं। कुछ और बंद होने वाले हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें