मिजोरम को भूली मीडिया, लोग हुए नाराज..

गुरुवार, 5 दिसंबर 2013 (12:30 IST)
FILE
टीआरपी के फेर में उलझी मीडिया ने जहां 4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल तो दिल्ली में मतदान खत्म होते ही दिखाने शुरू कर दिए, लेकिन मिजोरम का कोई ओपिनियन या एग्जिट पोल नहीं दिखाया। मीडिया के इस रवैए पर पूर्वोत्तर के लोगों में गहरी नाराजगी दिखी जो वाजिब भी थी।

कई लोगों ने ट्वीट करके इस बात पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि क्या मीडिया मिजोरम को भारत का अंग नहीं समझता या मिजोरम का कोई महत्व ही नहीं है। सोशल मीडिया पर मिजोरम सहित और भी राज्यों के लोगों ने इस बात पर ऐतराज जताया कि मीडिया द्वारा मिजोरम चुनाव को कोई खास महत्व नहीं दिया गया। (एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें