नोकिया ने लां‍च किए नए लूमिया फोन

फिनलैंड की हैंडसेट कंपनी नोकिया ने दो नए मॉडल लूमिया 1320 व लूमिया 525 पेश कर अपनी स्मार्टफोन श्रृंखला का विस्तार किया है।

PR

छह इंच का लूमिया 1320 फैबलेट 13 जनवरी से उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 23,999 रुपए होगी, वहीं चार इंच के लूमिया 525 की कीमत 10,399 रुपए होगी और यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

2013 के अंत तक हमारे लूमिया पोर्टफोलियो में 14 उपकरण होंगे। इनमें से 10 हैंडसेट एक ही साल में उतारे जाएंगे। ये दो नए मॉडल हमारे विंडोज पोर्टफोलियो का विस्तार हैं। इन मॉडल से स्मार्टफोन का अनुभव और उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेगा। फिलहाल नोकिया के लूमिया मॉडलों के दाम 7,500 से 46,900 रुपए के बीच हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें