✕
समाचार
मुख्य ख़बरें
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
प्रादेशिक
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
गुजरात
महाराष्ट्र
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
क्राइम
फैक्ट चेक
ऑटो मोबाइल
व्यापार
मोबाइल मेनिया
IPL 2025
बॉलीवुड
बॉलीवुड न्यूज़
हॉट शॉट
मूवी रिव्यू
वेब स्टोरी
पर्यटन
आने वाली फिल्म
खुल जा सिम सिम
बॉलीवुड फोकस
आलेख
सलमान खान
सनी लियोन
टीवी
मुलाकात
धर्म-संसार
एकादशी
श्री कृष्णा
रामायण
महाभारत
व्रत-त्योहार
धर्म-दर्शन
शिरडी साईं बाबा
श्रीरामचरितमानस
आलेख
सनातन धर्म
लाइफ स्टाइल
वीमेन कॉर्नर
सेहत
योग
NRI
मोटिवेशनल
रेसिपी
नन्ही दुनिया
पर्यटन
रोमांस
साहित्य
श्रीरामचरितमानस
ज्योतिष
दैनिक राशिफल
रामशलाका
राशियां
आज का जन्मदिन
आज का मुहूर्त
लाल किताब
वास्तु-फेंगशुई
टैरो भविष्यवाणी
चौघड़िया
धर्म संग्रह
इंदौर
मध्यप्रदेश
क्रिकेट
अन्य खेल
खेल-संसार
ज्योतिष 2025
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
चुटकुले
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
Hindi
English
தமிழ்
मराठी
తెలుగు
മലയാളം
ಕನ್ನಡ
ગુજરાતી
समाचार
IPL 2025
बॉलीवुड
धर्म-संसार
लाइफ स्टाइल
श्रीरामचरितमानस
ज्योतिष
धर्म संग्रह
इंदौर
मध्यप्रदेश
क्रिकेट
ज्योतिष 2025
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
mothers day poem : लेती नहीं दवाई अम्मा, जोड़े पाई-पाई अम्मा, यह किसकी कविता है?
Webdunia
मदर्स डे पर यह कविता सोशल मीडिया पर आपको अलग-अलग नाम से मिलेगी लेकिन इसके असली रचनाकार
प्रो. योगेश छिब्बर
हैं, जो बधाई के सच्चे हकदार हैं। प्रस्तुत है रचना...
लेती नहीं दवाई अम्मा,
जोड़े पाई-पाई अम्मा।
दुःख थे पर्वत, राई अम्मा
हारी नहीं लड़ाई अम्मा।
इस दुनिया में सब मैले हैं
किस दुनिया से आई अम्मा।
दुनिया के सब रिश्ते ठंडे
गरमागर्म रजाई अम्मा।
जब भी कोई रिश्ता उधड़े
करती है तुरपाई अम्मा।
बाबू जी तनख़ा लाए बस
लेकिन बरक़त लाई अम्मा।
बाबूजी के पांव दबा कर
सब तीरथ हो आई अम्मा।
सभी साड़ियां छीज गई थीं
मगर नहीं कह पाई अम्मा।
अम्मा में से थोड़ी-थोड़ी
सबने रोज़ चुराई अम्मा।
घर में चूल्हे मत बांटो रे
देती रही दुहाई अम्मा।
बाबूजी बीमार पड़े जब
साथ-साथ मुरझाई अम्मा।
रोती है लेकिन छुप-छुप कर
बड़े सब्र की जाई अम्मा।
लड़ते-लड़ते, सहते-सहते,
रह गई एक तिहाई अम्मा।
बेटी की ससुराल रहे खुश
सब ज़ेवर दे आई अम्मा।
अम्मा से घर, घर लगता है
घर में घुली, समाई अम्मा।
बेटे की कुर्सी है ऊंची,
पर उसकी ऊंचाई अम्मा।
दर्द बड़ा हो या छोटा हो
याद हमेशा आई अम्मा।
घर के शगुन सभी अम्मा से,
है घर की शहनाई अम्मा।
सभी पराये हो जाते हैं,
होती नहीं पराई अम्मा।
वेबदुनिया पर पढ़ें
समाचार
बॉलीवुड
ज्योतिष
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
महाभारत के किस्से
रामायण की कहानियां
रोचक और रोमांचक
सम्बंधित जानकारी
मई 2023 में कब है मदर्स डे, जानिए क्यों मनाया जाता है? क्या है इतिहास?
mothers day 2023 : मातृ दिवस पर 10 कविताएं
Mother’s Day 2023: मदर्स डे पर बेस्ट 3 कविताएं
Mothers Day Wishes 2023 : मदर्स डे के 5 नए शुभकामना संदेश
10 Mother’s Day Gift Ideas: इस Mother’s Day को बनाएं ख़ास
सभी देखें
जरुर पढ़ें
गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट
जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स
AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच
कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन
क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से
सभी देखें
नवीनतम
दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी
लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई
मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार
विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम
गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन
अगला लेख
कैसे करें Hair Serum का इस्तेमाल? जानिए top 5 benefits