मध्यप्रदेश : कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा, कांग्रेस के दिग्गज नेता जल्द हो सकते हैं भाजपा में शामिल

रविवार, 14 अक्टूबर 2018 (09:26 IST)
दौर। मप्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस- भाजपा नेताओं ने अपनी सियासी हलचल तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि  मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा में टिकट को लेकर इस बार कई बदलाव देखने को मिलेंगे और कई नए चेहरे मौका मिलेगा। विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश और इंदौर संभाग के कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हमारे संर्पक में हैं, जो जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
 
कांग्रेस नेताओं की बनेगी सूची : विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की एक सूची बनाकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी। इसके बाद इन नेताओं को भाजपा में शामिल करने का निर्णय लिया जाएगा। 
 
महिलाओं से बात करने में लगता है भय : महिलाओं के मीटू अभियान को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे  देश में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। कुछ उपवाद जरूर हैं। जहां ऐसा होता है होगा, वह दूसरी दुनिया है। आज सामान्य आदमी इस अभियान से अचंभित है, लेकिन अब महिलाओं से बात करने में अब थोड़ा भय होता है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भाजपा के लिए शुभंकर हैं। उनके दौरे से भाजपा को फायदा होता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी