कोरोना से बड़ा है कोरोना के टीके का डर, कैसे मजबूत रखें मन

सुरभि भटेवरा

बुधवार, 7 जुलाई 2021 (11:54 IST)
कोरोना वायरस का प्रभाव लोगों के मन और मस्तिष्क पर बुरी तरह से हुआ है। इस वायरस की चपेट में आने से हर कोई बचना चाहता है। तरह –तरह के जतन किए जा रहे हैं। जो दवा या घरेलू उपचार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, उन सभी का प्रयोग किया जा  रहा है पूरे विश्वास के साथ। लेकिन लोग वैक्सीन लगवाने से आज भी हिचकिचा रहे हैं। जो नहीं करना चाहिए। आज के वक्त में सिर्फ वैक्सीन ही सबसे अधिक कारगर उपाय है, जो इस संक्रामक बीमारी से बचा सकती है।

आज हर डॉक्टर आमजन से एक ही गुजारिश कर रहे हैं कि जल्‍द से जल्‍द सभी अपना वैक्सीनेशन कराएं। ताकि वायरस कितनी ही बार अपना स्वरूप बदल लें लेकिन आपको अधिक प्रभावित नहीं कर सकेगा।

कोविड-19 वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में अभी भी भय है कि कही वैक्सीन के बाद उन्हें कुछ हो नहीं जाएं। लेकिन अब तो करोड़ों की तादाद में लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। इतना ही नहीं कई लोग  अपने सेकेंड डोज का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि वैक्सीन ही अब कोरोना के हर मर्ज की दवा है। अगर आपने वैक्सीन लगवा लिया तो आप और आपका परिवार सुरक्षित है।

कोरोना काल जैसे कठिन समय में भी लोगों ने अनैतिक तरीके से बहुत कमाया। इस दौरान कुछ लोगों ने कोविड वैक्सीन की सिरिंज में ग्लूकोज या सादा पानी भी भर दिया था और जनता को वैक्सीन के नाम पर ठग लिया गया। लेकिन उनके मन का विश्वास था कि यह वैक्सीन ही है तो उन्हें कुछ हुआ भी  नहीं। 

इसी तरह अपने मन मजबूत करें। कोरोना टीका का भय निकालकर जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाए। ताकि सभी लोग ठीक हो सकें। फैलते संक्रमण की रफ्तार हमेशा के लिए थम जाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी