नई दिल्ली। रेलवे का नया टाइम टेबल सोमवार से लागू होगा। इसमें 11 प्रीमियम व पांच एसी एक्सप्रेस ट्रेनों समेत 57 नई टेनों को शामिल किया जाएगा।
इन नई टेनों में चार जनसाधारण एक्सप्रेस, 32 मेल व पांच पैसेंजर ट्रेनें भी होंगी। नए टाइम टेबल में तीन ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया गया है, दो टेनों का समय बदला है और दो टेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।
अगले पन्ने पर जानिए किस रुट पर चलेगी ये ट्रेनें...
57 ट्रेनें और उनका रुट:- जनसाधारण गाड़ियां : 1.अहमदाबाद-दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस वाया सूरत 2. जयनगर-मुंबई जनसाधारण एक्सप्रेस 3. मुंबई-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 4. सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस वाया मोतीहारी 5. सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस
प्रीमियम गाड़ियां 1. मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली प्रीमियम एसी एक्सप्रेस 2. शालीमार-चेन्नई प्रीमियम एसी एक्सप्रेस 3 सिकंदराबाद-हजरत निजामुद्दीन प्रीमियम एसी एक्सप्रेस 4. जयपुर-मुदरै प्रीमियम एसी एक्सप्रेस 5. कामाख्या-बैंगलुरू प्रीमियम एसी एक्सप्रेस
एक्सप्रेस गाड़ियां 1. अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया वाराणसी 2. अहमदाबाद-चेन्नई एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) वाया वसई रोड 3. बेंगलुरू - मंगलौर एक्सप्रेस (दैनिक) 4. बेंगलुरू - शिमोगा एक्सप्रेस (सप्ताह में दो तीन) 5. बांद्रा (टी) - जयपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया नागदा, कोटा 6. बीदर - मुंबई एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 7. छपरा - लखनऊ एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन) वाया बलिया, गाजीपुर, वाराणसी 8. फिरोजपुर - चंडीगढ़ एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन) 9. गुवाहाटी - नहरलगुन इंटरसिटी एक्सप्रेस (दैनिक) 10. गुवाहाटी - मुर्कोंगसेलेक इंटरसिटी एक्सप्रेस (दैनिक) 11. गोरखपुर - आनंद विहार एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 12. हापा - बिलासपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया नागपुर 13. हजूर साहेब नांदेड - बीकानेर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 14. इंदौर - जम्मू तवी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 15. कामाख्या - कटरा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया दरभंगा 16. कानपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस (साप्ताह में दो दिन) 17. लोकमान्य तिलक (ट) - आजमगढ़ एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 18. मुंबई - काजीपेट एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया बल्हारशाह 19. मुंबई - पलिताना एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 20. नई दिल्ली - बठिंडा शताब्दी एक्सप्रेस (साप्ताह में दो दिन) 21. नई दिल्ली - वाराणसी एक्सप्रेस (दैनिक) 22. पारादीप - हावड़ा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 23. पारादीप - विशाखापटनम एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 24. राजकोट - सेवा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 25. रामनगर - आगरा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 26. टाटानगर - बैय्यप्पनहली (बेंगलुरू) एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 27.विशाखापटनम - चेन्नई एक्सप्रेस (साप्ताहिक)