परमाणु करार पर नहीं होगा पुनर्विचार-शर्मा

रविवार, 19 अप्रैल 2009 (11:12 IST)
विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने आज कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद संप्रग और वाम के बीच एक बार फिर गठबंधन होने पर भी परमाणु करार पर पुनर्विचार नहीं होगा।

खंडित जनादेश आने की स्थिति में संप्रग और वाम के एक बार फिर साथ आने की संभावनाओं से इनकार नहीं करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत सरकार ने सोच-समझकर ही परमाणु करार किया है और अब किसी भी हालत में उस पर पुनर्विचार नहीं किया जा सकता।

शर्मा पत्रकारों के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया था कि क्या संप्रग वामदलों की माँग पर करार के बारे में एक बार फिर विचार कर सकता है।

वाम मोर्च ने परमाणु करार के मुद्दे पर संप्रग सरकार से मतभेद होने के चलते समर्थन वापस ले लिया था।

वाम से गठबंधन की संभावनाओं पर पूछे प्रश्न के जवाब में शर्मा ने कहा कि राजनीति हमेशा संभावनाओं से भरी रहती है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने कभी विदेश नीतियों पर समझौता नहीं किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें