मददगार साबित हो सकता है पृथ्वी जैसा नया ग्रह

शुक्रवार, 4 जुलाई 2014 (22:29 IST)
FILE
वॉशिंगटन। खगोलशास्त्रियों ने धरती से 3000 प्रकाश वर्ष दूर दो तारों वाले सौरमंडल में पृथ्वी जैसा ग्रह खोजा है। इस खोज के साथ ही जीवन धारण करने की क्षमता वाले ग्रहों की तलाश कुछ आसान हो गई है।

आकार में पृथ्वी से करीब दोगुना बड़ा यह ग्रह अपने सौर मंडल के एक तारे की परिक्रमा करता है। इसकी कक्षा तारे से करीब उतनी ही दूरी पर है जितनी दूरी सूर्य और पृथ्वी के बीच है।

लेकिन इस ग्रह का तारा सूर्य के मुकाबले काफी कम गर्म है। तारे की ऊर्जा कम होने के कारण यह ग्रह पृथ्वी के मुकाबले बहुत ज्यादा ठंडा है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंड्रयू गोल्ड के नेतृत्व में चार अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान टीमों ने पहली बार साक्ष्य पेश किया है कि पृथ्वी जैसा एक ग्रह मौजूद है और उस पर जीवन के होने की संभावनाएं हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें