मुंबई सीएसटी बना डिस्को स्टेशन...(वीडियो)

गुरुवार, 1 दिसंबर 2011 (11:37 IST)
'मैं अकेला ही चला था जानिब ए मंजिल मगर, लोग जुड़ते गए, कांरवा बनता गया'
मुंबई के व्यस्त छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। 3 साल पहले हुए आतंकी हमले के खिलाफ यहां फ्लैश मॉब के जरिए 26 नवंबर 2008 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

रोजमर्रा की आपाधापी के बीच रविवार को अचानक सीएसटी स्टेशन के एनाउंसमेंट सिस्टम से रंग दे बसंती का टाइटल ट्रैक बजा जिस पर शोनेन कोठारी नामक एक लड़की ने डांस करना शुरू कर दिया। एकाएक हुए इस ओपन डांस शो को देख पहले तो लोग हैरत में आ गए। देखते ही देखते उस लड़की का साथ देने आ गए लगभग 200 आम मुंबईकर। 4 से 60 साल के इन मुंबईकरों ने समा बांध दिया जिसे देखकर सभी लोग बेहद खुश हुए। पर फिर क्या था सीएसटी स्टेशन तब्दील हो गया डिस्को स्टेशन में.. शायद यही है स्पिरिट ऑफ मुंबई...

>

वेबदुनिया पर पढ़ें