संघ मुस्लिमों को जोड़ रहा है : राम माधव

FILE
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अभा सह संपर्क प्रमुख राम माधव ने कहा कि संघ, मुसलमानों को भी अपने संगठन में स्थान दे रहा है। मुसलमान भी संघ के स्वयंसेवक हैं।

राम माधव ने कहा कि संघ को नेहरूजी ने सांप्रदायिक नहीं माना। चीन से युद्ध के बाद संघ के स्वयंसेवकों को गणतंत्र में परेड में शामिल किया गया था।

पता नहीं क्यों कांग्रेसियों को संघ सांप्रदायिक संगठन नजर आता है। माधव ने कहा कि संघ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी शाखाएं लहा रहा है। संघ का मानना है कि हिन्दुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है।

हिन्दू को सुप्रीम कोर्ट ने धर्म नहीं, जीवनशैली माना है। भारत में रहने वाला हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई, पारसी, जैन सभी हिन्दू हैं। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें