सिंहस्थ का पहला शाही स्नान : कुंभ में आस्था की पहली डुबकी

शनिवार, 29 अगस्त 2015 (07:31 IST)
नासिक एवं त्र्यंबकेश्वर के सिंहस्थ महाकुंभ का पहला शाही स्नान श्रावण पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में शनिवार तड़के करीब चार बजे शुरू हुआ। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। अखाड़े पहले कर रहे हैं शाही स्नान। 
 
kumbh
पहले शाही स्नान में जमकर भीड़ उमड़ी और श्रृद्धालुओं का तांता लग गया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। सूचना के लिए लगभग 1800 लाउड स्पीकर लगाए गए हैं। अलसुबह  से ही शाही स्नान शुरू हो चुका है। अलग-अलग अखाड़ों को शाही स्नान के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। 15,000 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में लगाया गया है। स्पेशल फ़ोर्स और एटीएस के 10 स्कवॉयड, बम निरोधक दस्तों की 12 टीमें तैनात की गई हैं।
 
नासिक एकमात्र स्थान है, जहां शैव एवं वैष्णव संन्यासी अलग-अलग स्थान पर गोदावरी में स्नान करने उतरते हैं। आज हजारों की संख्या में साधु शाही स्नान कर रहे हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें