स्वच्छता अभियान : जेपी नड्डा ने सड़क पर लगाई झाड़ू, उठाया कचरा (Live Updates)

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (08:12 IST)
1 october updates : स्वच्छ भारत अभियान, एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन, दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई, पीएम मोदी का तेलंगाना दौरा समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...


10:03 AM, 1st Oct
एशिया कप में भारत को 2 रजत पदक
भारत की अदिति अशोक ने एशियाई खेलों की महिला गोल्फ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
भारत के अमलान बोरगोहेन एशियाई खेलों की पुरुष 200 मीटर हीट में 21.08 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गए।
भारत के आदित्य धोपावकर का एशियाई खेलों की पुरुष 81 किग्रा कुराश स्पर्धा में अभियान प्री क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। उन्हें अफगानिस्तान के एस हसन बाइकारा रसूली के खिलाफ दो मिनट से भी कम समय में हार झेलनी पड़ी।

09:52 AM, 1st Oct
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
उत्तर प्रदेश भाजपा चीफ भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लखनऊ में 'कचरा मुक्त भारत-स्वच्छ भारत' अभियान के तहत सफाई अभियान में हिस्सा लिया
भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने 'स्वच्छता अभियान' में भाग लिया और सड़कों की सफाई की।

08:32 AM, 1st Oct
महंगा हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, 209 रुपए बढ़े दाम। अब दिल्ली में आपको 19 किलो वाले सिलेंडर के 1731.50 रुपए चुकाने होंगे।

08:30 AM, 1st Oct
आज देश में स्वच्छता अभियान। पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में जनभागीदारी का हर एक प्रयास बहुत अहम है। आइए, सुबह 10 बजे एकजुट होकर एक घंटा स्वच्छता को समर्पित करें और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना हाथ बटाएं। 

08:28 AM, 1st Oct
मानसून की विदाई, देश में औसत से 6 प्रतिशत कम बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम शनिवार को समाप्त हो गया। इस मौसम में भारत में औसत से 6 प्रतिशत कम बारिश हुई। देश में औसत से कम 820 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि किसी अल नीनो वर्ष में बारिश का दीर्घकालिक औसत 868.6 मिलीमीटर रहता है।
ALSO READ: मानसून की विदाई, देश में औसत से 6 प्रतिशत कम बारिश

08:27 AM, 1st Oct
एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी। 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 कांस्य पदकों के साथ भारत अंक तालिका में चौथे नंबर पर।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख