श्रीनगर में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल

गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (08:30 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। श्रीनगर के बाटामूला इलाके में हुई इस मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बटमालू के फिरदौसाबाद इलाके में देर रात करीब ढाई बजे घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
 
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में कौनसर रियाज नाम की एक महिला की मौत हो गई। वहीं सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों का अभियान अब भी जारी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी