दिल्ली आग हादसे में 43 की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख

रविवार, 8 दिसंबर 2019 (10:35 IST)
नई‍ दिल्ली। दिल्ली में अनाज मंडी क्षेत्र में लगी आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्‍वीट कर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्‍वीट किया रानी झांसी रोड पर दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग बेहद भीषण है। जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को इस दुखद घटना में खोया, मेरी सांत्वना उनके साथ है। अधिकारी त्रासदी स्थल पर मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 
दिल्ली में अनाज मंडी क्षेत्र में फैक्टरियों में आग लग गई। इस हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई। दमकलकर्मियों ने आग फंसे लोगों को निकाला। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 
ALSO READ: बड़ा हादसा, दिल्ली में फिल्मीस्तान इलाके में आग लगने से 43 लोगों की मौत
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्‍वीट किया दिल्ली के अनाज मंडी में भीषण आग लगने से कइयों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्‍वीट किया- बेहद दुखद। बचाव अभियान जारी है और दमकलकर्मी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी