दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, मुठभेड़ के बाद 5 आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (10:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के बॉर्डर पर एक तरफ किसानों का आंदोलन चल रहा है, वहीं दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर में मुठभेड़ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: LoC पार कर जम्मू-कश्मीर आ पहुंचीं PoK की 2 बहनें, सेना जल्द भेजेगी वापस
खबरों के मुताबिक 2 पंजाब और 3 कश्मीर के रहने वाले बताए गए हैं। आतंकियों के पास से हथियारों के अलावा दस्तावेज भी मिले हैं। डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद 5 लोगों को गिरफ्‍तार किया गया। इनमें से 2 पंजाब से हैं और 3 कश्मीर से। हथियार बरामद किए गए।
ALSO READ: कन्नौज में किसान यात्रा से पहले लखनऊ में अखिलेश यादव का आवास एरिया सील, भारी पुलिस तैनात
दिल्ली पुलिस के अनुसार नार्को टेररिज्म के लिए इस समूह को आईएसआई का समर्थन हासिल था। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होनी अभी बाकी है। (फाइल फोटो)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी