LIVE: अमित शाह ने ली मणिपुर पर बैठक, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 1 मार्च 2025 (12:40 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: Latest News Today Live Updates in Hindi: उत्तराखंड के माणा में हिमस्खलन में फंसे 55 मजदूरों में से 48 को बचा लिया गया है। 7 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय में बैठक की अध्यक्षता की। पल पल की जानकारी...


12:43 PM, 1st Mar
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अन्य लोग शामिल हुए।

मोहाली में शनिवार को जीरकपुर-अंबाला राजमार्ग पर पुलिस से मुठभेड़ के बाद जबरन वसूली गिरोह में शामिल एक गैंगस्टर मल्कियत उर्फ ​​मैक्सी को गिरफ्तार कर लिया गया। गैंगस्टर गोल्डी बरार और गोल्डी ढिल्लों से जुड़ा है मल्कियत।

09:43 AM, 1st Mar
-आज सुबह चमोली के माणा में 14 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया। बर्फ में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी।
-उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी आज सुबह चमोली के लिए रवाना हुए। कहा पीएम मोदी ने फोन पर राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली। 

09:11 AM, 1st Mar
हिमस्खलन में घायल 3 लोगों को सैन्य अस्पताल जोशीमठ पहुंचाया गया है। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है।

08:10 AM, 1st Mar
-हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश की वजह से रात करीब 1 बजे हुए लैंड स्लाइड। घरों में भरा मलबा।
-पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग कर्णप्रयाग के पास अवरुद्ध है।

08:10 AM, 1st Mar
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सीएम आवास से चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। वे वहां मौजूद अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।

08:07 AM, 1st Mar
चमोली पुलिस ने 28 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा में हुए हिमस्खलन में फंसे 55 श्रमिकों के नामों की सूची जारी की। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार 33 श्रमिकों को बचा लिया गया है। वहां 55 श्रमिक थे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी