LIVE: मुंगेर में ASI की हत्या कर भाग रहे आरोपी का एनकाउंटर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 15 मार्च 2025 (16:40 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो समूहों के बीच झड़प के सिलसिले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह झड़प शुक्रवार शाम सैंथिया पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। एक आदेश के अनुसार, किसी भी तरह के अपराध को भड़काने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने सैंथिया शहर और सैंथिया पुलिस थाना क्षेत्र के पांच अन्य निकटवर्ती पंचायत क्षेत्रों में 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं। पल पल की जानकारी... 


04:45 PM, 15th Mar
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो समूहों के बीच झड़प के सिलसिले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह झड़प शुक्रवार शाम सैंथिया पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। एक आदेश के अनुसार, किसी भी तरह के अपराध को भड़काने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने सैंथिया शहर और सैंथिया पुलिस थाना क्षेत्र के पांच अन्य निकटवर्ती पंचायत क्षेत्रों में 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
 
एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। उन्होंने कहा कि तब से क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हिंसा में दोनों समूहों के कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई। अधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

11:44 AM, 15th Mar
मुंगेर में ASI की हत्या कर भाग रहे आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। बताया जा रहा है कि पिस्तौल छिनकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मार दी। 

08:42 AM, 15th Mar
बिहार के मुंगेर में शुक्रवार को एएसआई संतोष कुमार पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अस्पताल में इलाज की दौरान उनकी मौत हो गई। मुंगेर सदर SDPO अभिषेक आनंद ने ASI अधिकारी पर हुए हमले की घटना पर बताया, शाम को डायल 112 पर सूचना मिली कि नंदलालपूर गांव में एक परिवार द्वारा शराब पीकर हंगामा किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए ASI संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी और उसके पूरे परिवार के द्वारा उन (ASI संतोष कुमार) पर हमला किया गया। इस मामले में जो भी अभियुक्त हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

07:42 AM, 15th Mar
नासा का क्रूज 10 मिशन लांच, सुनीता विलियम्स और बूच विल्मोर ISS से जल्द लौटेंगे।

07:42 AM, 15th Mar
-पूर्वोत्तर दौरे पर गृह मंत्री शाह, असम और मिजोरम में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
-कनाडा के नए पीएम के रूप में मार्क कार्नी ने ली शपथ; ट्रूडो की ली जगह।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी