LIVE: गुयाना की संसद के विशेष सत्र में बोले PM मोदी- 'यह पसीने और परिश्रम का है रिश्ता'

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 21 नवंबर 2024 (23:05 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: अडाणी मामले में गरमाई सियासत, अमेरिका में गिरफ्तारी वारंट जारी। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आज आ सकती है आप उम्मीदवारों की पहली सूची। उत्तर भारत में गुरुवार को भी हवा खराब रही। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में अगले 5 दिन घने कोहरे के आसार है। दिल्ली एनसीआर में हवा जहरीली बनी हुई है। पल पल की जानकारी... 


11:07 PM, 21st Nov
गुयाना की संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और गयाना का रिश्ता बहुत गहरा है, यह मिट्टी, पसीने और परिश्रम का रिश्ता है। करीब 180 साल पहले एक भारतीय गयाना की धरती पर आया था और उसके बाद से खुशी और गम दोनों ही स्थितियों में भारत और गुयाना का रिश्ता आत्मीयता से भरा रहा है।

07:23 PM, 21st Nov
अमेरिका में लगे आरोपों के बाद अडानी को केन्या से बड़ा झटका लगा है। केन्या ने 700 मिलियन डॉलर का करार रद्द कर दिया है।  केन्या सरकार ने गुरुवार को अदानी ग्रुप के साथ किए सभी समझौते रद्द करने की घोषणा की है। इनमें बिजली ट्रांसमिशन और हवाई अड्डों के विस्तार जैसी बड़ी परियोजनायें शामिल है। अमेरिका में भारतीय उद्योगपति गौतम अदानी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद कीनिया की सरकार ने यह फैसला लिया है।
 
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति विलियम रूटो ने संसद में अपने भाषण में कहा, “हमारी सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी के सिद्धांतों पर काम करती है और ऐसे समझौतों को मंज़ूरी नहीं देगी, जो देश की छवि और हितों के खिलाफ हों।”
उन्होंने कहा, “हम ऐसे किसी भी कॉन्ट्रेक्ट को स्वीकार नहीं करेंगे, जो हमारे देश की नीतियों और मूल्यों के ख़िलाफ़ हों।”
 
केन्या के राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे सहयोगी देश से हमें जो जानकारी मिली है, उसके बाद मैंने परिवहन मंत्रालय और एनर्जी-पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वो जेकेआई एयरपोर्ट के विस्तार से जुड़ी डील तत्काल रद्द कर दें।”

02:13 PM, 21st Nov
राहुल आरोप लगाने में माहिर : अडाणी मामले में राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि राहुल पहले आरोप लगाते हैं और फिर माफी मांगते हैं। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि झूठे आरोप लगाना राहुल की आदत है। वे आरोप लगाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि आरोपों पर कंपनी खुद अपना बचाव करेगी। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास सबूत हैं तो केस करे। अडाणी मामले में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों का जिक्र है, वहां विपक्ष की सरकारें थीं। कांग्रेस भारत का शेयर मार्केट गिराना चाहती है। इससे छोटे निवेशकों को नुकसान होगा। 

02:00 PM, 21st Nov
देश का नाम मिट्‍टी में ‍मिलाया : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मित्र गौतम अडाणी पूरी दुनिया में भारत का नाम मिट्टी में मिला रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार पूरे देश को अडाणी को नीलाम कर रही है। सिंह ना आरोप लगाया कि मोदी जी जिस भी देश की यात्रा पर जाते हैं, वहां भी अडाणी के लिए काम करते हैं। अब अमेरिका में अडाणी के खिलाफ जो रिश्वत देने का मामला सामने आया है, वह बेहद ही गंभीर है। 

01:56 PM, 21st Nov
-अडाणी मामले पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान कटी लाइट। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा- अडाणी पॉवर, मोदी पावर पता नहीं कौन-सा चल रहा है। 
 
-अडाणी ग्रुप ने अमेरिकी न्याय विभाग के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। ग्रुप ने कहा कि सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे। हमारे शेयर धारकों को भरोसा है कि हमने कोई गलत काम नहीं किया है। 

12:37 PM, 21st Nov
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की गौतम अडाणी की गिरफ्तारी की मांग। उन्होंने कहा कि मोदी अडाणी के पीछे खड़े हैं। अडाणी मोदी एक हैं तो सेफ हैं। अडाणी भाजपा को समर्थन देते हैं। 
 
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कहा कि अडाणी घोटाले की जेपीसी जांच होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि इतने घोटाले के बाद भी अडाणी जेल के बाहर क्यों हैं? कांग्रेस नेता ने सेबी प्रमुख माधवी बुच की भी जांच की मांग की। 

12:19 PM, 21st Nov
-शीश महल के नित नए घोटालों के विरोध में अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा दिल्ली सांसदों के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन।
-दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर आप की पीएसी की बैठक जारी।
-पूर्व उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में शपथ दिलाई।

10:40 AM, 21st Nov
आतंकवादी घुसपैठ से जुड़े मामले में NIA रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। 8 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

10:16 AM, 21st Nov
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तेज की आम आदमी पार्टी ने तैयारी, आज आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची।

08:34 AM, 21st Nov
गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने पीएम नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे गुयाना के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं अपने मित्र राष्ट्रपति इरफान अली का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। यह हमारे संबंधों के प्रति आपकी गहरी प्रतिबद्धता का सजीव प्रमाण है। जो हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

07:44 AM, 21st Nov
-दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर आज सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा है।
-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में घने कोहरे के कारण 13 ट्रेनें देर से चलीं। 9 के समय में बदलाव करना पड़ा
-दृश्यता में कमी की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लगभग 90 उड़ानों में देरी हुई।

07:44 AM, 21st Nov
-केंद्र के प्रदूषण निगरानी निकाय ने चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) में संशोधन किया तथा उसके तीसरे और चौथे चरण के तहत दिल्ली एवं एनसीआर के जिलों में विद्यालयों को बंद रखना अनिवार्य कर दिया।
-ग्रैप के तीसरे चरण के तहत एक अतिरिक्त निर्देश के अनुसार, अब राज्य सरकारों को दिल्ली और एनसीआर जिलों में सार्वजनिक कार्यालयों और नगर निकायों के समय अलग-अलग निर्धारित करने होंगे।

07:42 AM, 21st Nov
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा। बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 15 घायल। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख। राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी