दिल्ली विधानसभा में भ्रष्‍टाचार पर जंग, आप और भाजपा विधायकों ने किया रातभर प्रदर्शन

मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (10:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी दल भाजपा के बीच भ्रष्टाचार को लेकर जारी जुबानी जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों दलों के विधायकों ने पूरी रात विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।
 
एक ओर ‘आप’ विधायक उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ छह साल पुराने एक मामले में जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं भाजपा के विधायक आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
 
आप ने आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने 2016 में खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) का अध्यक्ष रहते हुए अपने कर्मचारियों पर 1400 करोड़ रुपए के पुराने नोट बदलवाने के लिए दबाव डाला था।
 
रात भर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ विधायकों ने ‘हम होंगे कामयाब’ जैसे गाने गाए और सक्सेना के खिलाफ नारे लगाए।
 

1400 Crore का नोटबंदी घोटाला करने वाले LG VK Saxena के ख़िलाफ़ AAP MLAs का संघर्ष जारी है।#LG_Saxena_Chor_Hai pic.twitter.com/lPY6fLzDSk

— AAP (@AamAadmiParty) August 30, 2022
गौरतलब है कि ये प्रदर्शन, सक्सेना की ओर से दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश करने तथा आप के सक्सेना पर सरकार के काम में हस्तक्षेप करने के आरोप के बाद हुए हैं।
 
आम आदमी पार्टी के विधायक हाथ में तख्तियां लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठ गए, जबकि भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के अंदर भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव की प्रतिमा के पास धरना दिया।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्लास रूम निर्माण कार्यों में करोड़ों के घोटाले और शराब नीति में भ्रष्टाचार पर चर्चा की माँग को लेकर रात भर से विधानसभा परिसर में शहीदों की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे है।
दिल्ली भाजपा के सांसद भी हमारे संघर्ष में शामिल होने के लिए पहुँच रहे है। pic.twitter.com/t9jJPEkhwc

— Vijender Gupta (@Gupta_vijender) August 30, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी