आप विधायक आतिशी कोरोनावायरस से संक्रमित

बुधवार, 17 जून 2020 (16:41 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। उनकी पार्टी के सहयोगियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आतिशी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। मुझे उम्मीद है वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगी।
सूत्रों के अनुसार आतिशी की मंगलवार को कोविड-19 के लिए जांच हुई थी और बुधवार को उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। सूत्रों ने बताया कि वह इस समय घर में पृथक हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी