ट्रेन की चपेट में बाइक सवार, उड़े परखच्चे, देखकर कांप जाएगी रूह, एक बार देख लीजिए वीडि‍यो

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (17:49 IST)
तेज रफ्तार का मतलब है कि हम अपनी जान की परवाह नहीं करते हैं, लेकिन यह कभी-कभी बहुत ही भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई से सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार चंद सेकेंड बचाने के चक्‍कर में रेलवे ट्रैक पार करता है और तेज रफ्तार की चपेट में आ जाता है।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में जिस तरह से बाइक के परखच्चे उड़ते दिख रहे हैं, इससे किसी की भी रूह कांप जाएगी। यह वीडियो 12 फरवरी का है। जैसे ही बाइक सवार रेलवे ट्रैक पार करता है, इससे पहले ही ट्रेन आ जाती है।

हड़बड़ाहट में युवक की बाइक वहीं गिर जाती है और ट्रेन की चपेट में आ जाती है। इस हादसे में भी युवक बाल-बाल बचता है। ये वीडि‍यो देखकर अंदाजा लगा सकते है कि मौत कितनी खतरनाक होती।

Smithereens 2022... bike and train https://t.co/alAgCtMBz5 pic.twitter.com/jBwFDeGGYA

— Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) February 14, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी