अधीर रंजन चौधरी पुन: पीएसी अध्यक्ष नियुक्त

बुधवार, 6 मई 2020 (07:15 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) का अध्यक्ष पुन: नियुक्त किया गया है। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: BJP का राहुल गांधी से सवाल, कोविड-19 के खिलाफ अभियान में कांग्रेस ने क्या किया ?
लोक लेखा समिति के सदस्यों का चुनाव हर साल होता है। 22 सदस्यीय पीएसी में 15 सदस्य लोकसभा से और 7 सदस्य राज्यसभा से होते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चौधरी को पुन: पीएसी का अध्यक्ष नियुक्त किया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी