हैदराबाद से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-620 की इमरजेंसी लैंडिन कराई गई। विमान में 120 यात्री थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
लैडिंग के वक्त टायर के पास धुंआ दिखाई दिया और इसी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हवाई जहाज में सवार सभी 120 यात्री सुरक्षित हैं। इस लैंडिंग की वजह से एक रनवे को बंद करना पड़ा है। यह घटना सुबह 8 बजकर 10 मिनट का है।