Amazon फिर कर रही छंटनी, इस बार 9000 कर्मचारी होंगे बाहर

बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (20:35 IST)
नई दिल्ली। Amazon Layoffs Update : अमेजन (Amazon) एक बार फिर अपने अलग-अलग विभागों में करीब 9000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।इससे पहले नवंबर 2022 में अमेजन अपने अलग-अलग विभागों से करीब 18000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।जिन कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी उन्हें 24 घंटे पहले नोटिस और सेवेरेंस पे दिया जाएगा। ये अमेजन की इतिहास में पांचवीं सबसे बड़ी छंटनी होगी।

खबरों के अनुसार, अमेजन (Amazon) एक बार फिर अपने 9 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है। छंटनी के पहले दौर में रिटेल, हायरिंग, एचआर और डिवाइस डिपार्टमेंट से कर्मचारियों को निकाला गया था। इस बार कंपनी बिजनेस, लाइवस्ट्रीमिंग और क्लाउड कम्प्यूटिंग के कर्मचारियों को बाहर करने वाली है।

कंपनी ने इसके लिए मार्च 2023 में घोषणा की थी। कंपनी का कहना कहा है कि निकाले जा रहे सभी कर्मचारियों को पूरी सैलरी और दूसरे बेनिफिट्स का भुगतान किया जाएगा। दूसरी ओर वॉल्ट डिज्नी कंपनी (Walt Disney) भी लगातार छंटनी कर रही है। कंपनी अगले हफ्ते फिर 15 फीसदी कर्मचारियों को बाहर कर सकती है।

इस तरह कंपनी करीब 7000 कर्मचारियों को निकालेगी।पूरी दुनिया में अमेजन के 15 लाख कर्मचारी हैं।अमेजन (Amazon) के सीईओ एंडी जैसी ने कर्मचारियों को भेजे गए मेमो में छंटनी को लेकर कहा कि लंबी अवधि में कंपनी की सफलता के लिए ये किया जाना बेहद जरूरी है।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी