शाह ने ट्वीट करके कहा, 'प्यू ग्लोबल रिसर्च के सर्वेक्षण का परिणाम महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद लोगों का सरकार और लोकतंत्र में विश्वास तथा यह भरोसा बढ़ा है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।'
इस सर्वेक्षण के अनुसार 88 प्रतिशत लोगों ने मोदी को सबसे लोकप्रिय हस्ती माना है। इस सूची में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 58 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 57 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 39 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं।