IMD: अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचा दक्षिण पश्चिम मानसून

शुक्रवार, 21 मई 2021 (16:49 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया है। इससे संकेत हैं कि मानसून जल्द ही मुख्य भू-भाग में भी पहुंच जाएगा।
आईएमडी ने बताया कि 21 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, निकोबार द्वीप समूह, समूचा दक्षिण अंडमान सागर और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ भाग में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ गया है।

ALSO READ: सीएसए के मौसम वैज्ञानिक का दावा, 'यस' आ रहा है...लेकिन ताऊते जैसा शक्तिशाली नहीं होगा...
 
पिछले सप्ताह आईएमडी ने कहा था कि सामान्य तारीख से 1 दिन पहले 31 मई को केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इस मौसमी परिघटना से 4 महीने के बारिश के मौसम की शुरुआत होती है। आईएमडी ने इस साल मानसून के सामान्य रहने की संभावना जताई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी