Corona राहत के लिए अनुष्का, विराट ने जुटाए 11 करोड़ रुपए

शुक्रवार, 14 मई 2021 (23:33 IST)
मुंबई। अभिनेत्री, निर्माता अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने देश में कोविड-19 (Coronavirus) राहत कार्य के लिए 11 करोड़ रुपए से ज्यादा धन जुटाया है।
 
इस दंपति ने 7 मई को ‘केटो’ के साथ मिलकर कोविड राहत कार्य के लिए धन जुटाने की घोषणा की थी। इस अभियान का नाम ‘इन दिस टुगेदर’ है। धन जुटाने के 7 दिन लंबे अभियान में शर्मा (33) और कोहली (32) ने खुद दो करोड़ रुपए का दान दिया है।
 
अनुष्का और विराट ने इस अभियान के जरिए 11 करोड़ 39 लाख 11 हजार 820 रुपए जुटाने को लेकर शुक्रवार को इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। जुटाई गई धन राशि ‘एक्ट ग्रांट्स’ को दी जाएगी जो इसका उपयोग ऑक्सीजन, मेडिकल स्टाफ, टीकाकरण जागरूकता और टेलीमेडिसिन सुविधा के लिए करेगी। शर्मा ने कहा कि वह लोगों से मिले सहयोग से बहुत खुश हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी