मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, किरेन रिजीजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2023 (10:24 IST)
Modi Cabinet : पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू (Kiren Rijiju) के स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल (अर्जुन राम मेघवाल) को नए कानून मंत्री बनाया है।
 
राष्‍ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार, किरेन रिजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है जबकि राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल स्वतंत्र रूप से कानून मंत्रालय की कमान संभालेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कानून मंत्री रिजीजू न्यायपालिका पर कई गई अपनी टिप्पणी की वजह से विवादों में घिर गए थे। रिजिजू ने कहा था कि न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली अस्पष्ट और अपारदर्शी है।
 
बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन (BLA) ने न्यायपालिका को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में रिजिजू और धनखड़ के खिलाफ याचिका दायर की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख