पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (16:07 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तान द्वारा मंगलवार को एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। 
 
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। इस हमले में सेना के नायक रवि रंजन कुमार सिंह शहीद हो गए। 

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलाईं। 
 

Jammu and Kashmir: Indian Army's Naik Ravi Ranjan Kumar Singh lost his life in ceasefire violation by Pakistan Army, in KRISHNA GHATI sector today. pic.twitter.com/LjkmrsyWoz

— ANI (@ANI) August 20, 2019
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान आए दिन बिना किसी कारण के युद्धविराम का उल्लंघन कर भारतीय सीमा में गोलीबारी करता रहता है। गत शनिवार को पाक सेना की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया था और पाकिस्तान के तीन रेंजरों को मार गिराया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी