अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2015 (13:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को उस समय बड़ी राहत मिली जब सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे मानहानि के दो मामलों पर रोक लगा दी।
 
इनमें से एक मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जुड़ा है। गडकरी ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि मामला वापस लेने से इनकार कर दिया था। इस मामले में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। 

उच्चतम न्यायालय ने दंडात्मक मानहानि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर केंद्र को भी नोटिस जारी किया।
 
उच्चतम न्यायालय ने केजरीवाल की याचिका को इसी मामले पर पूर्व में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर लंबित मामले के साथ जोड़ने का आदेश दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें