केजरीवाल ने किया सेना का अपमान, भाजपा का हमला

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (14:09 IST)
इंदौर। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हमला करते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि सर्जिकल हमले पर सवाल उठाकर अरविन्द भारतीय सेना का अपमान किया है। 
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संकट के समय पूरा देश एक सुर में बोलता है, जबकि केजरीवाल ने पाकिस्तान को सवाल उठाने का मौका दिया है। प्रसाद ने कहा कि केजरीवाल पाकिस्तान के दुष्प्रचार से प्रभावित ही क्यों हुए? क्या उन्हें अपनी सेना पर भरोसा नहीं है? उन्होंने कहा कि केजरीवाल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। 
 
मीडिया से चर्चा करते हुए प्रसाद ने कहा कि यदि अरविन्द केजरीवाल को पाकिस्तान मीडिया में हीरो बनने में खुशी में मिलता है, तो मैं क्या कर सकता हूं। यदि सर्जिकल हमले पर सवाल उठा रहे हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कीर्ति आजाद ने भी केजरीवाल के बयान की आलोचना की है। 
 
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी सर्जिकल हमले पर सवाल उठाया है। दूसरी ओर अरविन्द केजरीवाल के बयान के विरोध में भाजपा नेताओं न केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें