महारैली में बोले केजरीवाल- अध्यादेश खारिज कराकर रहेंगे

Webdunia
रविवार, 11 जून 2023 (13:27 IST)
Arvind Kejriwal News : केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली में दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अध्यादेश खारिज कराकर रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू करा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री आया, जो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता! गली-गली में चर्चा है, ये मोदी जी को क्या हो गया? इतना अहंकार?
 
वरिष्ठ आप नेता ने कहा कि देश में जनतंत्र खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हक में फैसला दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते हैं। चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना चाहिए। आज संविधान को बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो रहा है।
 
 
उन्होंने कहा कि चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाए। चारों तरफ बेरोजगारी फैली हुई है। जीएसटी की वजह से व्यापारियों को बेड़ा गर्क हो गया है। पूरी रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया। दूध, दही, सब्जी, गैस बस कुछ महंगा कर दिया।
 
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले मुझे रोज-रोज गाली देते हैं। दिल्ली के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। देश के सारे लोग दिल्ली के साथ हैं।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख