असम के 29 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 14 की मौत, 7 लाख से ज्यादा प्रभावित

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (07:47 IST)
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही क्योंकि बाढ़ का पानी नए इलाकों में घुस गया है जिससे कुल 29 जिले प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक कुल 7,11,905 लोग प्रभावित हुए हैं।
 
राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बाढ़ के कारण चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी, जिसमें से पांच लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, गुरुवार को बाढ़ प्रभावित आबादी की संख्या 7,17,500 थी और इसके कारण कुल 27 जिले प्रभावित थे। कुल 343 राहत शिविरों में 86,772 लोगों ने शरण ली हुई है, जबकि 411 अन्य राहत वितरण केंद्र भी संचालित हैं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख