400 वर्ष चलने के लिए बना है मानव शरीर : रामदेव

शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (00:53 IST)
नई दिल्ली। योग गुरु रामदेव ने आज कहा कि मानव शरीर इस तरह बना है कि 400 वर्ष तक चले लेकिन खराब जीवनशैली के चलते यह बीमारी से ग्रस्त हो जाता है जिससे इसका जल्दी अंत हो जाता है। रामदेव ने लोगों से कहा कि वे स्वस्थ भोजन और व्यायाम अपनाकर स्वयं को बीमारियों और दवाओं से मुक्त करें।
 
उन्होंने 12वें ‘नेशनल क्वालिटी कान्क्लेव’ में कहा कि मानव शरीर इस तरह से बना है कि वह 400 वर्ष चले लेकिन हम अधिक भोजन एवं जीवन शैली से अपने शरीर पर अत्याचार करते हैं। हम उच्च रक्तचाप, हृदय बीमारियों और अन्य बीमारियों को निमंत्रण देते हैं।

यह उसके जीवन को कम कर देता है और बाकी दिनों चिकित्सकों और दवाओं पर निर्भर बना देता है। उन्होंने इसका उल्लेख किया कि एक व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए किस तरह से अपनी दिनचर्या और खाने की आदतों को नियंत्रित रख सकता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ऐसा करके अपना वजन 38 किलोग्राम कम किया। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें