Bengaluru : महिला से छेड़छाड़ मुद्दे पर गृहमंत्री परमेश्वर ने की विवादित टिप्‍पणी, BJP ने राहुल और प्रियंका गांधी से की यह मांग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (21:11 IST)
Woman molestation case : भारतीय जनता पार्टी ने बेंगलुरु में छेड़छाड़ की घटना पर राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर के बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से उनका इस्तीफा लेने की सोमवार को मांग की। परमेश्वर ने कहा था कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण शहर में शांति है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेता ने देश को विशेषकर राज्य की महिलाओं को झकझोर देने वाली घटना को महत्वहीन बताकर चौंकाने वाली, स्त्री विरोधी, पितृसत्तात्मक और घृणित मानसिकता को प्रदर्शित किया है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि परमेश्वर ने 2017 में कर्नाटक की राजधानी में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की घटनाओं के दौरान इन अपराधों को महत्वहीन बताते हुए इसी तरह की टिप्पणी की थी। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेता ने देश को, विशेषकर राज्य की महिलाओं को झकझोर देने वाली घटना को महत्वहीन बताकर चौंकाने वाली, स्त्री विरोधी, पितृसत्तात्मक और घृणित मानसिकता को प्रदर्शित किया है।
ALSO READ: BJP में 75 की उम्र में Retirement का नियम नहीं, PM मोदी पर संजय राउत के बयान पर क्यों भड़के बावनकुले
परमेश्वर ने सुड्डागुंतेपल्या में सुनसान जगह पर एक महिला से छेड़छाड़ की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उक्त टिप्पणी की थी। मंत्री ने कहा, बारिश हो या सर्दी, हर स्थिति में पुलिस चौबीसों घंटे काम कर रही है। यही वजह है कि बेंगलुरु में शांति है। बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
 
पूनावाला ने कहा कि शहर की पुलिस अपराधियों को पकड़ने में विफल रही है और उन्होंने मंत्री पर अपराधियों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासित राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
ALSO READ: गृहमंत्री शाह ने जताया विश्वास, BJP कम से कम 30 साल तक केंद्र में सत्ता में रहेगी
उन्होंने कहा कि परमेश्वर ने ‘महाभारत’ की पात्र द्रौपदी के अपमान को भी छोटी सी घटना समझकर नजरअंदाज कर दिया होगा, जबकि इसके कारण पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध छिड़ गया था। पूनावाला ने सवाल किया कि क्या प्रियंका गांधी का लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान, जिसे उन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा शासित राज्य (उप्र) में चलाया था, महज एक खोखला दिखावा और नारा था।
 
उन्होंने कहा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और जी परमेश्वर से इस्तीफा मांगना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने के लिए एक इसराइली पर्यटक के साथ हुए सामूहिक बलात्कार सहित महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामलों का हवाला दिया और कहा कि अतीत में कांग्रेस के कई नेताओं ने महिलाओं के संबंध में इसी तरह के भड़काऊ बयान दिए हैं।
 
पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस की कई महिला पदाधिकारियों को पार्टी नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ किए जा रहे व्यवहार पर सवाल उठाने के कारण हटा दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया, महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की फितरत है। उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द कहे जाने का हवाला दिया। हालांकि चौधरी ने अपनी टिप्पणी के लिए बाद में माफी मांगी थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी