Dhirendra Shastri will do padyatra in Bihar and UP: बिहार में कथा कर रहे बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ताजा घोषणा भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र के संकल्प को लेकर वे बिहार और उत्तर प्रदेश में पदयात्रा करेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके चलते धीरेन्द्र शास्त्री के बयान को काफी अहम माना जा रहा है।
बिहार के गोपालगंज में हनुमंत कथा के दौरान बाबा ने कहा था कि बिहार से ही सबसे पहले हिन्दू राष्ट्र बनाने की आवाज उठेगी और यह कार्य पूर्ण होगा। भगवान जो भी करते हैं अच्छे के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा गाली दीजिएगा तो मैं बिहार में घर बना कर बस जाऊंगा। अगर आप हमें रोकेंगे और हम मर जाएंगे तो हम फिर से बिहार में जन्म लेंगे।