इंटरनेट की नई संसेशन है बिन्‍नू रानी, बुंदेली में मचा रही है धूम, पूर्व सीएम दिग्‍विजय भी हुए फैन

बुधवार, 19 जून 2024 (18:51 IST)
Binnu rani social media viral girl: बुंदेली भाषा में वीडियो बनाकर फेमस हुई मध्य प्रदेश की बिन्नू रानी ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। छतरपुर जिले में रहने वाली 12 वर्षीय दीपा उर्फ बिन्नू रानी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बिन्‍नू रानी सरकारी स्कूल में 5वीं क्लास की छात्रा है।

Binnurani के नाम से प्रसिद्ध छतरपुर की बिटिया दीपा यादव, बहुत ही प्रतिभाशाली बच्ची है और इसका आत्मविश्वास देखते ही बनता है। एक बात तो है यूट्यूब,इंस्टाग्राम के जरिए ग्रामीण अंचलों से प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही हैं। मैं दीपा यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं @digvijaya_28 pic.twitter.com/crWNtgW2Ne

— Deepanshu yadav (@Dr99yadav) June 18, 2024
पूर्व सीएम दिग्‍विजय सिंह भी हुए मुरीद : हैलो गाइज, मैं बिन्नू रानी... 12 साल की बुंदेलखंडी लड़की का दीवाना पूरा इंटरनेट है। इंटरनेट पर इस लड़की का वीडियो देखकर एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी मुरीद हो गए हैं। वह बच्ची के अंदाज के इतने फैन हुए कि मिलने की इच्छा जाहिर की। इसके बिन्नू रानी को मिलने के लिए उन्होंने अपने घर पर बुलाया। बिन्नू रानी ने दिग्विजय सिंह के साथ ब्लॉग भी शूट किया है। साथ ही उसकी पसंद की चीजें उसे खाने में दिया है।

बोली कित्तौ बड़ौ बंगला : दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) से मिलने जब बिन्नू रानी (Binnu Rani) उनके बंगले पर पहुंची तो हैरान रह गई। और बड़ी ही स्टाइल में बोली…गाइज, देखौ बब्बा जू कौ बंगला कित्तौ बड़ौ है? ये सुनते ही दिग्विजय सिंह जोर से हंस पड़े और बिन्नू के अंदाज में ही बोले- जौ मेरो नहीं है बंगला, सरकारी है। मेरे पास में बंगला है ही नहीं। एक बाप-दादा फूटौ किला छोड़ गए। वही बस।

कैसे वायरल हुई बिन्नू रानी जी : छतरपुर जिले के छोटे से गांव पहाड़गांव में अपनी नानी पार्वती यादव के साथ रहने वाली बिन्नू रानी जी 6 माह पहले पड़ोस में रहने वाले एक दादा को पाइप से पानी बर्बाद करने को लेकर चिल्ला रही थी, तभी उसकी मुंहबोली बड़ी बहन मुस्कान ने चोरी छिपे वीडियो बना लिया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और उसके बाद ही बिन्नू रानी जी को इंस्टाग्राम का भूत सवार हो गया।

छतरपुर की रहने वाली है बिन्नू रानी : दरअसल, ब्लॉगर बिन्नू रानी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ पहाड़गांव में रहती है। गांव में रहकर ही वह बुंदेली अंदाज में ब्लॉग शूट करती है। हर दिन अपनी दिनचर्या और गांव की समस्याओं पर बिन्नू रानी ब्लॉग बनाती है। इसके बाद इसे अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म पर बिन्नू से अपलोड करती है। बुंदेलखंडी आवाज में बिन्नू के वीडियो काफी फेमस हैं। लाखों में उसके व्यू आते हैं।

कौन है बिन्नू रानी : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की दीपा यादव है जो सोशल मीडिया पर बिन्नू रानी (Binnurani) के नाम से मशहूर हो गई। बिन्नू के वीडियो को कवि कुमार विश्वास, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा समेत कई नामचीन लोग शेयर कर चुके हैं। दीपा उर्फ बिन्नू रानी बुंदेलखंडी भाषा में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करती है। करीब 6 महीने पहले ही उसने सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करने शुरू किए हैं।

एक्ट्रेस बनना चाहती हैं बिन्नू रानी : वायरल हुई बिन्नू रानी जी का सपना एक्ट्रेस बनने का है। वह सोशल मीडिया पर लगातार रील्स, ब्लॉग और वीडियो शेयर कर रही हैं। पढ़ाई भी करती हैं और स्कूल से मिलने वाले होमवर्क को भी मन लगाकर समय पर करती हैं।
Edited by Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी