BJP accuses Tamil Nadu government: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर चुनाव जीतने के लिए भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए सोमवार को नई दिल्ली में दावा किया कि विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध करने के साथ देश की अन्य भाषाओं का भी विरोध कर रही है।
दुबे ने कहा कि द्रमुक राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोध कर रही है और तेलुगु, मैथिली, संथाली, कन्नड समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी देश के तानेबाने को तोड़ना चाहती है और अंग्रेजी को लागू करना चाहती है। यह केवल चुनाव जीतने के लिए भावना भड़का रही है।(भाषा)