भाजपा नेता का बड़ा बयान, दिल्ली-NCR में प्रदूषण के पीछे पाकिस्तान का हाथ

बुधवार, 6 नवंबर 2019 (12:41 IST)
मेरठ। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा दिल्ली-एनसीआर में फैले वायु प्रदूषण के लिए पराली को नहीं बल्कि पाकिस्तान को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में फैले वायु प्रदूषण के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का दावा करते हुए कहा कि खेतों में जल रही पराली से वायु प्रदूषण नहीं होता।
 
भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बुधवार को कहा कि किसान और उद्योग हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है। किसान और व्यापारी को इतना प्रभावित मत कीजिए। अगर ये दोनों प्रभावित हुए तो मेरा देश चल नहीं पाएगा। पराली जलाने से वायु प्रदूषण नहीं होता।
 

#WATCH Meerut: BJP leader Vineet Agarwal Sharda speaks on pollution issue. Says "...Ye jo zehreeli hawa aa rahi hai, zehreeli gas aayi hai ho sakta hai kisi bagal ke mulk ne chhodi ho jo humse ghabraya hua hai. Mujhe lagta hai Pakistan ya China humse ghabraye huye hain..." (5.11) pic.twitter.com/Ajnw5d7jXU

— ANI UP (@ANINewsUP) November 5, 2019
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह जहरीली हवा पड़ोसी पाकिस्तान की ओर से छोड़ी जा रही हो जो हमसे घबराया हुआ है। हर बार युद्ध में पड़ोसी देश को मुंह की खानी पड़ी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी