कर्नाटक में कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप, भाजपा ने ऑफर किया मंत्री पद

बुधवार, 16 मई 2018 (10:38 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा तथा कांग्रेस-जद एस के बीच सरकार बनाने को लेकर घमासान जारी है। इस बीच कांग्रेस विधायक अमरेगौड़ा लिंगानागौड़ा पाटिल बाय्यापुर ने भाजपा नेताओं पर मंत्री पद खरीदने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। 
 
ALSO READ: कर्नाटक में किसी को बहुमत नहीं, सबकी नजरें राज्यपाल पर, बनेगी किसकी सरकार
कांग्रेस विधायक अमरेगौड़ा लिंगानागौड़ा पाटिल बाय्यापुर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने उन्हें मंत्री पद का ऑफर दिया था।

अमरेगौड़ा लिंगानागौड़ा पाटिल बाय्यापुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि मुझे भाजपा नेताओं का कॉल आया था। उन्होंने कहा कि हमारे साथ आ जाओ और हम आपको मंत्रालय देंगे। हम आपको मंत्री बनाएंगे। लेकिन, मैंने मना कर दिया। हमारे मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी हैं।
 
ALSO READ: कर्नाटक में राज्यपाल किसे देंगे सरकार बनाने का न्योता, विशेषज्ञों की अलग-अलग राय
कर्नाटक से इस तरह की खबरें भी आ रही है कि बीएस येद्दियुरप्पा ने सरकार बनाने के लिए ऑपरेशन लोटस छेड़ा है। वे कांग्रेस के चार और जेडीएस के छह विधायकों के संपर्क में हैं। सबको मंत्री पद ऑफर दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि जेडीएस-कांग्रेस और भाजपा तीनों ही दल राज्य में सरकार बनने का दावा पेश कर चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस गठबंधन को 38 सीटें मिली हैं।भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत से दूर है। वहीं दूसरी और कांग्रेस और जदएस के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी