'सोनिया, राहुल गांधी के इशारे पर हो रहा हिन्दुओं का अपमान', खुर्शीद की किताब पर BJP ने उठाए सवाल

गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (14:26 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व की तुलना ISIS से करने पर बवाल शुरू हो गया है। भाजपा ने इसे 100 करोड़ हिन्दुओं का अपमान बताया है।
ALSO READ: सलमान खुर्शीद की किताब पर बवाल, हिन्दुत्व को बताया ISIS और बोकोहराम जैसा संगठन, मामला दर्ज
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हिन्दुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से कर दी जाती है।

यह आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर बार-बार होता है। यह हिन्दुओं से कांग्रेस की नफरत को दर्शाती है। भाटिया ने कहा कि वे जानते हैं कि चुनाव में सफाया होने वाला है।

गौरव भाटिया ने कहा कि सोनिया गांधी को चुप्पी तोड़नी होगी और इस पर अपना विचार साफ करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि सवाल उठता है कि यह सोच शशि थरूर की है या मणिशंकर अय्यर की है। क्या प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की गलियों में जाकर इसे कहने की हिम्मत करेंगी। 
 
उन्होंने कहा कि यह तुलना उन हिन्दुओं से की गई है जिन्होंने आजादी से पहले और आजादी के बाद सहिष्णुता का परिचय दिया है। सोनिया राहुल गांधी के इशारे पर हिन्दुओं का अपमान है। चुनाव आते ही राहुल और प्रियंका इच्छाधारी हिन्दू बन जाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी