बड़ी खबर, जेपी नड्‍डा की अध्यक्षता में 2024 का चुनाव लड़ेगी भाजपा

मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (16:11 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा 2024 का चुनाव जेपी नड्डा की अध्यक्षता में लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2019 से बड़ी जीत मिलेगी और नरेंद्र मोदी फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।
 
शाह ने कहा कि नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है। पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि नड्डा ने पार्टी अध्‍यक्ष के रूप में अच्छा काम किया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई चुनाव जीते।
 
उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा ने 17 जून 2019 को कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्ण अध्‍यक्ष बनाया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी