दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के पास धमाका, हड़कंप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (10:52 IST)
Delhi blast : दिल्ली के रोहिणी में प्रशांत विहार इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल के पास धमाके से रविवार को हड़कंप मच गया। पुलिस, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। 
 
प्रशांत विहार इलाके में आज सुबह धमाके की तेज आवाज से हड़कंप मच गया। यह धमाका स्कूल की दीवार के पास हुआ। धमाके के बाद धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाई दिया। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

 
धमाका इतना तेज था कि पास की दुकानें के साइन बोर्ड टूट गए, पास खड़ी एक कार के शीशे फूटने की भी खबर है। हालांकि धमाके में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
<

#WATCH दिल्ली: रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के बाहर सुबह-सुबह धमाका हुआ। पुलिस और FSL की टीम मौके पर मौजूद है। pic.twitter.com/LbhMM3glIy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2024 >दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली। इस पर 2 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। हालांकि, अभी तक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है। टीम लगातार इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख