यूपी में यमुना नदी में डूबी नाव, 4 लोगों की मौत, 20 लापता

गुरुवार, 11 अगस्त 2022 (17:36 IST)
बांदा, बांदा जिले के मरका क्षेत्र से फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही एक नौका बृहस्पतिवार को यमुना नदी में डूब गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 20 अन्‍य लापता हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के यमुना घाट से दोपहर को करीब 30-35 लोगों से भरी एक नौका फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही, तभी बीच जलधारा में तेज हवा का झोंका आने से नौका डगमगा कर पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जिनकी शिनाख्‍त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब आठ लोग तैरकर बाहर आ गये जबकि कम से कम 20 अन्‍य लापता हैं।

अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया जिले के सभी अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।(भाषा)
Koo App
#UPCM @myogiadityanath ने बांदा में नाव हादसे में हुई जनहानि पर दु:ख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, NDRF व SDRF की टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
 
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 11 Aug 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी